जागरण संवाददाता, लुधियाना। शहर के प्रतिष्ठित देवकी देवी जैन स्कूल की बस में दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला बुधवार का है, लेकिन प्रबंधन ने इसे तीन दिनों तक दबाए रखा। शुक्रवार को छात्राओं ने एकजुट होकर घंटों विरोध-प्रदर्शन किया, तब जाकर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इस बीच, प्रबंधन ने दुष्कर्म की घटना से साफ इन्कार किया है।
प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने बताया कि पीड़िता का स्टॉपेज सबसे अंत में था। सभी छात्राओं को उतारने के बाद ड्राइवर ने उसके साथ बस में ही दुष्कर्म किया। परिजनों ने ड्राइवर के खिलाफ जब स्कूल प्रबंधन कमेटी को शिकायत की तो आनन-फानन में ड्राइवर को छुट्टी पर भेज दिया गया और मामले को दबाने की कोशिश की गई। कमेटी के खिलाफ आवाज उठाने वाली छात्राओं को कॉलेज से बाहर निकालने की धमकियां भी मिलीं। प्रदर्शन के दौरान छात्राएं चीख-चीख कर आरोपी का नाम बताती रहीं, लेकिन पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
अपहरण कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म
संवाद सहयोगी, बटाला। थाना श्री हरगोबिंदपुर की हरचोवाल चौकी के गांव ढपई में एक युवक ने अपने साथी के साथ एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया।
पुलिस के अनुसार, गांव ढपई की 15 साल की एक लड़की ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात्रि जब वह लघुशंका के लिए बाहर आई तो वहां पर मौजूद गांव नंगल झौर के दो युवकों प्रदुम्मन सिंह तथा रंजीत सिंह ने उसका अपहरण कर लिया और अज्ञात जगह पर ले गए, जहां पर प्रदुम्मन ने उससे दुष्कर्म किया। उसने धमकी भी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसे मार दिया जाएगा।
पुलिस ने इस संबंध मे पीड़ित लड़की के बयान पर आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर के स्थानीय सिविल अस्पताल से लड़की की मेडिकल जांच भी कराई। दोनों युवक फरार हैं।
No comments:
Post a Comment