Friday, 29 November 2013

भारतीय मीडिया की मुश्किल: 'लड़की' या 'महिला'?

भारतीय मीडिया की मुश्किल: 'लड़की' या 'महिला'?

दसवीं की छात्रा से स्कूल बस में दुष्कर्म

दसवीं की छात्रा से स्कूल बस में दुष्कर्म

Updated on: Sat, 30 Nov 2013 05:33 AM (IST)
girl student
दसवीं की छात्रा से स्कूल बस में दुष्कर्म
जागरण संवाददाता, लुधियाना। शहर के प्रतिष्ठित देवकी देवी जैन स्कूल की बस में दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला बुधवार का है, लेकिन प्रबंधन ने इसे तीन दिनों तक दबाए रखा। शुक्रवार को छात्राओं ने एकजुट होकर घंटों विरोध-प्रदर्शन किया, तब जाकर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इस बीच, प्रबंधन ने दुष्कर्म की घटना से साफ इन्कार किया है।

प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने बताया कि पीड़िता का स्टॉपेज सबसे अंत में था। सभी छात्राओं को उतारने के बाद ड्राइवर ने उसके साथ बस में ही दुष्कर्म किया। परिजनों ने ड्राइवर के खिलाफ जब स्कूल प्रबंधन कमेटी को शिकायत की तो आनन-फानन में ड्राइवर को छुट्टी पर भेज दिया गया और मामले को दबाने की कोशिश की गई। कमेटी के खिलाफ आवाज उठाने वाली छात्राओं को कॉलेज से बाहर निकालने की धमकियां भी मिलीं। प्रदर्शन के दौरान छात्राएं चीख-चीख कर आरोपी का नाम बताती रहीं, लेकिन पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
अपहरण कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म
संवाद सहयोगी, बटाला। थाना श्री हरगोबिंदपुर की हरचोवाल चौकी के गांव ढपई में एक युवक ने अपने साथी के साथ एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया।
पुलिस के अनुसार, गांव ढपई की 15 साल की एक लड़की ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात्रि जब वह लघुशंका के लिए बाहर आई तो वहां पर मौजूद गांव नंगल झौर के दो युवकों प्रदुम्मन सिंह तथा रंजीत सिंह ने उसका अपहरण कर लिया और अज्ञात जगह पर ले गए, जहां पर प्रदुम्मन ने उससे दुष्कर्म किया। उसने धमकी भी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो उसे मार दिया जाएगा।
पुलिस ने इस संबंध मे पीड़ित लड़की के बयान पर आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर के स्थानीय सिविल अस्पताल से लड़की की मेडिकल जांच भी कराई। दोनों युवक फरार हैं।

हवलदार ने भाई व दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से किया गैंगरेप

हवलदार ने भाई व दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से किया गैंगरेप

Updated on: Sat, 30 Nov 2013 06:29 AM (IST)
Delhi police havaldar
हवलदार ने भाई व दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से किया गैंगरेप
वरिष्ठ संवाददाता, रोहतक। दिल्ली पुलिस में तैनात एक हवलदार ने अपने भाई व दोस्त के साथ अपनी ही पत्नी के साथ गैंगरेपकिया। वारदात को अंजाम घर में ही महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दिया गया। आरोपियों ने महिला की मोबाइल में वीडियो भी बनाया है। महिला की शिकायत पर अर्बन एस्टेट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

रामगोपाल कालोनी निवासी एक विवाहिता ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे उसने अपने घर में दूध पीया। इसके कुछ देर बात ही उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसके देवर विरेंद्र, पति सुरेंद्र व पति के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया है। आरोपियों ने उसके साथ इस बारे में किसी के सामने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई।
उसने बताया कि पति सुरेंद्र दिल्ली पुलिस में हवलदार के पद पर तैनात है, वहीं उसका देवर विरेंद्र दिल्ली डीटीसी में कार्यरत है, पति के दोस्त को वह नहीं जानती। उधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 292, 323, 376डी, 406, 34 के तहत तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस बारे में अर्बन एस्टेट के थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।